फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tikri defeated Mohammadpur Gauti in the inaugural match.

Fatehpur News: उद्घाटन मैच में टिकरी ने मोहम्मदपुर गौती को हराया

Tue, 02 Dec 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Tikri defeated Mohammadpur Gauti in the inaugural match.
हथगाम। अकबरपुर चोराई गांव में सोमवार क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी मोहम्मद खतीब ने किया। इस दौरान आयोजित उद्घाटन मैच टिकरी की टीम ने अपने नाम किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में टिकरी की टीम ने टॉस जीतकर मोहम्मदपुर गौती को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 112 रन बनाए। 113 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी टिकरी की टीम ने छह विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मोहम्मद साहिल ने 42 रन देकर टिकरी के छह खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 54 रन बनाने वाले मोहम्मद साहिल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समाजसेवी मोहम्मद खतीब ने कहा कि खेल से न केवल शरीर मजबूत होता है बल्कि भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने सामंजस्य और ईमानदारी का परिचय देते हुए टूर्नामेंट को नई पहचान दिलाने की बात कही। इस मौके पर मोहम्मद तारिक, सलमान अहमद, मोहम्मद फैजान, हैदर अली, विनोद कुमार सहित खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed