{"_id":"f16f2b9e34d7039895417ca55916c6f2","slug":"three-people-including-xen-shoddy-construction-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन समेत तीन लोग घटिया निर्माण करने में निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन समेत तीन लोग घटिया निर्माण करने में निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी-बकेवर मार्ग चौड़ीकरण और पटरी के सीसी रोड
विज्ञापन
निर्माण में बरती गई अनियमितता अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता और सहायक
अभियंता पर भारी पड़ गई। सपा नेता की शिकायत पर हुई जांच में गड़बड़ी उजागर
हुई। इससे मुख्य अभियंता ने तीनों को निलंबित कर दिया है।
बता दें कि मामला बिंदकी से खजुहा बकेवर मार्ग के निर्माण में धांधली का है। सपा नेता शैलेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से घटिया मार्ग निर्माण की शिकायत की थी।
इस पर मुख्य अभियंता एचएन पांडेय इलाहाबाद और अधीक्षण अभियंता प्रतापगढ़ एचएस शर्मा दो माह पहले आए थे और सड़क निर्माण की जांच की थी।
मुख्य अभियंता ने बताया कि बिंदकी बकेवर मार्ग चौड़ीकरण और पटरी के सीसी मार्ग निर्माण में करीब एक करोड़ के बंदरबांट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण में मानकों की अनदेखी की गई।
खजुहा समेत कई जगहों पर नया निर्माण नहीं किया गया बल्कि पुरानी ईंटें लगाकर निर्माण कराया गया। पीडब्लूडी के निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता बीएल सिंह, सहायक अभियंता सुनील कुमार सिंह व अवर अभियंता प्रदीप कुमार गंगवार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।