फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three men got reward from DGP

तीन जवानों को मिला डीजीपी से रिवार्ड

Thu, 26 Jan 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 26 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three men got reward from DGP
मुख्य आरक्षी दरोगा लाल - फोटो : अमर उजाला
 जिले में तैनात तीन पुलिस कर्मियों को 68 वें गणतंत्र दिवस में उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। डीजीपी की ओर से पदक पाने की चाह सभी पुलिस कर्मियों में होती है। पदक मिलने की खबर से पुलिस कर्मियों में खुशी की लहर है। जिले में तैनात उपनिरीक्षक ऋषिदेव प्रसाद को उत्कृष्ट सेवा सम्मान मिला है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक इलाहाबाद पीएचक्यू में संबद्ध हैं। उनकी तैनाती लीगल सेल में हैं। पुलिस के विरुद्ध न्यायालयों में दायर होने वाले तमाम मामलों की विधि ज्ञान से पैरवी करते हैं। उन्हें इसी वजह से उत्कृ ष्ट सेवा पदक के साथ दस हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। मुख्य आरक्षी दरोगा लाल को भी उत्कृ ष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह भी इलाहाबाद आईजी कार्यालय में संबद्ध हैं। उन्हें भी पदक के साथ दस हजार रुपये का पुरस्क ार मिलेगा। इन्होंने पुलिस सेवा के दौरान कई कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराने का साहस दिखाया है।
विज्ञापन


वाहनों चोरों, अवैध असलहों, पुलिस को चुनौती देने वाली घटनाओं के खुलासों में महती भूमिका निभाई। कड़ी मेहनत, लगन व ईमानदारी के कारण सम्मानित होने का गौरव हासिल हुआ। जाफ रगंज क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात कांस्टेबल मुकुट सिंह को भी सराहनीय सेवा सम्मान पदक मिला है। इन्हें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गणतंत्र दिवस की परेड समारोह के दौरान सम्मानित करेंगे। मुकुट सिंह को 31 साल की पुलिस सेवा में कभी भी कोई सजा नहीं मिली। बेदाग छवि की वजह से पदक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed