फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three kilometers of wire stolen from 11 poles in Mauhar

Fatehpur News: मौहार में 11 खंभों से तीन किलोमीटर तक के तार चोरी

Mon, 05 Oct 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Three kilometers of wire stolen from 11 poles in Mauhar
फोटो-33-तार विहीन बिजली के पोल। संवाद
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव में एक महीने के भीतर विद्युत लाइन से तार चोरी की दूसरी वारदात सामने आई है। चोर खेतों से गुजरी 33 केवी हाईटेंशन लाइन के 11 खंभों से करीब तीन किलोमीटर तार काटकर ले गए। तार की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मौहार गांव स्थित झारखंडेश्वर मंदिर के पीछे खेतों से एचटी विद्युत लाइन गुजरी है। यह लाइन मलवां से बिंदकी रोड के लिए आई है। चोरों ने इसी लाइन के 11 विद्युत खंभों से तार काट लिया। ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पहले तक इन खंभों पर तार लगे हुए थे। हालांकि लाइन से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

इससे पहले 12 सितंबर की रात थाना क्षेत्र के गुगौली गांव के समीप 30 पोलों से करीब 5800 मीटर तार चोरी हुआ था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को पकड़ा था, लेकिन चोरी गया पूरा तार बरामद नहीं हो सका था। पिछली घटना के बाद अब मौहार में दोबारा तार चोरी होने से विभागीय निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र बिंदकी रोड के अवर अभियंता सुंदरम यादव ने तहरीर में बताया कि पिछली चोरी के दौरान लाइन बंद थी। ऐसे में विभागीय स्तर पर समय रहते निगरानी क्यों नहीं हो सकी, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि अवर अभियंता की ओर से शिकायत मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

फोटो-33-तार विहीन बिजली के पोल। संवाद

फोटो-33-तार विहीन बिजली के पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed