फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three days before retirement, death of the guards

रिटायरमेंट के तीन दिन पहले सिपाही की मौत

Fri, 10 Feb 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 10 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन की बैरक में गुरुवार को अचानक सिपाही विश्वनाथ सरोज की मौत हो गई। उसे तीन दिन बाद ही रिटायर होना था। सिपाही ने बुधवार को चुनाव ड्यूटी को लेकर नशे में धुत होकर हंगामा किया था। इस पर उसका मेडिकल भी कराया गया था।
विज्ञापन



 इलाहाबाद के नवाबगंज  थाना क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर निवासी विश्वनाथ सरोज पुलिस लाइन में कार्यरत थे। उन्हें दो दिन पहले बुलंदशहर चुनाव ड्यूटी में जाना था। लेकिन वह ड्यूटी पर जाने को तैयार नहीं हुए और अपने एक साथी के साथ शराब के नशे में घुत मिले थे। इस पर उनका मेडिकल कराया गया था और विभागीय जांच भी शुरू हो गई थी। गुरुवार को पुलिस लाइन में ही विश्वनाथ की मौत हो गई। सिपाही की मौत से महकमे में हलचल मच गई।
विज्ञापन


आला अफसर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयगति रुकने से सिपाही की मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस लाइन प्रतिसार निरीक्षक श्रीभगवान ने बताया कि सिपाही के परिवार को विभाग की ओर से हर तरह की मदद दी जाएगी। उनकी मौत से दो दिन पूर्व हुए मामले का कोई लेना देना नहीं है। मृतक के बेटे अनिल ने बताया कि बुधवार शाम उसके पिता का मोबाइल पर फोन आया था। उन्होंने अपनी तबियत बिगड़ी होने की बात कही थी। इसके बाद गुरुवार सुबह पुलिस लाइन से मौत की खबर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed