फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three criminals involved in looting truck drivers arrested in encounter

Fatehpur News: ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 01 Nov 2025 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Three criminals involved in looting truck drivers arrested in encounter
फोटो-01-गोली लगने से घायल विवेक को लेकर जाती पुलिस। वीडियो ग्रैब - फोटो : ramnagar news
चौडगरा (फतेहपुर)। तीन ट्रक चालकों से बृहस्पतिवार दोपहर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले बाइक सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बाकी दो को घेराबंदी के बाद पकड़ा गया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से तीन तमंचे, कारतूस और लूटी गई नकदी बरामद की गई है। मेडिकल के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। घटनास्थल का सीओ प्रगति यादव ने जायजा लिया।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे पर बृहस्पतिवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तीन ट्रक चालकों से नकदी लूट की वारदात को अंजाम दिया। एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जांच में जुटी कल्यानपुर पुलिस शुक्रवार भोर गुनीर रोड पर लुटेरों की तलाश में मुखबिर की सूचना पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अपाचे बाइक में तीन सवार आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर वे पुलिस को देखकर दूगीकगार आश्रम की ओर भागे। पुलिस के पीछा करने पर बाइक फिसल गई। एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की। इसमें गोली गुनीर गांव गहबराखेड़ा निवासी आरोपी विवेक यादव के दाहिने पैर में लगी।

पुलिस ने घेराबंदी कर विवेक के साथी गहबराखेड़ा निवासी राजन यादव और पालीखेड़ा निवासी शिवम यादव को पकड़ लिया। घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिंदकी में भर्ती कराया गया।
यहां इलाज के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक और चालकों से छीने गए 10 हजार 480 रुपये बरामद किए गए।

--------------
ये हुई थीं वारदातें

- पहली घटना कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बक्सर रोड गुनीर तिराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर 11 बजे हुई। महोबा से उन्नाव जा रही डीसीएम को बाइक सवारों ने ओवरटेक कर रोक लिया। केबिन में घुसकर महोबा जिला बिलवई निवासी चालक भूप सिंह की जेब से 2500 रुपये छीनकर भाग निकले।
- दूसरी घटना हाईवे पर रेवाड़ी ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे हुई। अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने बनारस से झांसी जा रही डीसीएम को ओवरटेक कर रोक लिया। केबिन में घुसकर मिर्जापुर जिला अदलहाट थाने के पुरईन निवासी चालक गंगाराम की जेब से 7500 रुपये छीनकर भाग निकले।

- तीसरी घटना बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे बक्सर ओवरब्रिज से एक किलोमीटर पहले गुनीर गांव के पास हुई। बाइक सवारों ने कानपुर से ऊंचाहार जा रहे ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। केबिन में घुसकर बरेली जिला भोजीपुरा थाना क्षेत्र के भैरपुरा निवासी चालक युसुफ अली को तमंचा सटाकर बैग छीन लिया। विरोध करने पर चालक को पीटा और 5000 रुपये नकद और कपड़ों से भरा बैग लेकर भाग निकले।

--------------

चार घंटे में तीन वारदातों से पुलिस के होश उड़े

थाना क्षेत्र के ही रहने वाले बदमाशों ने बृहस्पतिवार को चार घंटे के भीतर तीन लूट की दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दिया। लूट की जानकारी मिलने से पुलिस के होश उड़ गए थे। जांच में पता चला कि बदमाश नौसिखिए थे। तीनों ने एक ही बाइक से वारदातें कीं और बाइक की नंबर प्लेट तक नहीं छिपाई। तीनों लूट पीड़ितों ने बाइक नंबर की पहचान कर ली थी। इससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में आसानी हुई।

फोटो-01-गोली लगने से घायल विवेक को लेकर जाती पुलिस। वीडियो ग्रैब

फोटो-01-गोली लगने से घायल विवेक को लेकर जाती पुलिस। वीडियो ग्रैब- फोटो : ramnagar news

फोटो-01-गोली लगने से घायल विवेक को लेकर जाती पुलिस। वीडियो ग्रैब

फोटो-01-गोली लगने से घायल विवेक को लेकर जाती पुलिस। वीडियो ग्रैब- फोटो : ramnagar news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed