फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three contract killers arrested murder plan , pistol , ammo seized

हत्या की योजना बनाते तीन सुपारी किलर्स गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस बरामद

Tue, 24 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 24 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three contract killers arrested murder plan , pistol , ammo seized

क्राइम ब्रांच और औंग पुलिस ने हाइवे के आशापुर मोड़ पर रविवार की रात मुठभेड़ के बाद तीन सुपारी किलर्स को गिरफ्तार किया है। शूटरों ने शहर के प्रापर्टी डीलर की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस का दावा है कि व्यवसायिक रंजिश के चलते हत्या कराने की साजिश एक प्रभावशाली व्यक्ति ने बनाई थी। तीनों के पास से तीन तमंचे, गोलियां बरामद हुई।

विज्ञापन


पुलिस कप्तान कार्यालय में एसपी सालिगराम वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस टीम ने शाकिर अली पुत्र अनवर अली, उमादत्त मौर्या ऊर्फ बउवा पुत्र श्यामलाल निवासी पाई कोतवाली खागा, मिंटू रैदास पुत्र रामबली निवासी अंजना भैरव थाना किशनपुर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें किशनपुर के अंजना भैंरवा गांव के प्रकाश अवस्थी ऊर्फ बाबा पुत्र बृजमोहन ने शहर के प्रापर्टी डीलर कासिम निवासी सादीपुर की हत्या करने की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को हथगाम में कारोबारी की हत्यायुक्त लूटकांड में फरार चल रहे आरोपी के साथ अंजाम देना तय हुआ था। इसके बदले में तीन लाख रुपये नकदी, प्लाट, बाइक  मिलना था।

इस काम के लिए मिंटू को पेशगी के तौर पर आठ हजार रुपये मिले थे। उन रुपयों से सादीपुर इलाके में 18 फरवरी से स्टेशन रोड पर हरिशरण मिश्र के मकान में कमरा किराए पर लिए थे।

उस कमरे में रुक कर ही कासिम की रेकी करते थे। कई बार कासिम को उसके पिता का मजार पर जाते समय पीछा किया था लेकिन सटीक मौका नहीं मिल पाने के कारण वारदात नहीं कर सके थे।
 पुलिस का दावा है कि शहर का एक प्रभावशाली व्यक्ति प्रकाश अवस्थी कंपनी के जरिए व्यवसायिक रंजिश पर प्रापर्टी डीलर की हत्या कराना चाहता था। उस प्रभावशाली व्यक्ति को पुलिस ने अभी उजागर नहीं किया है। प्रभावशाली व्यक्ति को पुलिस विवेचना के दौरान सामने लाएगी। सर्विलांस टीम ने हथगाम कांड की जांच के दौरान ही बदमाशों की योजना को ट्रैस किया। एसपी ने पांच हजार रुपये का ईनाम टीम को दिया है। 


इंसेट
हत्या के तार बड़े नेता तक जुडे़
 प्रापर्टी डीलर कासिम की जमीनों को रंजिश चल रही है। सूत्रों के अनुसार सत्ता पक्ष के  एक बडे़ नेता से विवाद चल रहा है। व्यवसायी की सुपारी लेने वाला प्रकाश अवस्थी ऊर्फ बाबा भी यमुना पट्टी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके सिर पर भी सत्ता पक्ष के एक नेता का हाथ है। पुलिस ने फिलहाल गुर्गों को ही धरपकड़ की है। औंग एसओ अजय सेठ ने बताया कि प्रापर्टी डीलर कासिम की ओर से उसकी हत्या करने का इरादा करने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। इसकी तहरीर व्यवसायी खुद ही पुलिस को देगा। उनके थाने में आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed