{"_id":"3f80aaa908eab48e79f0cb1964e9ae2d","slug":"three-coaches-derailed-freight-train-in-mlwan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलवां में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलवां में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट के मलवां रेलवे स्टेशन पर गिट्टी
विज्ञापन
उतारने गई डीएमटी ट्रेन के तीन डिब्बे गुरुवार शाम पटरी से उतर गए। इससे
करीब दो घंटे डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा।
दिल्ली- हावड़ा रूट पर गुरुवार शाम 6:10 बजे मलवां रेलवे स्टेशन के खंभा नंबर 357/3 के पास गिट्टी लदी मालगाड़ी पहुंची। चालक ट्रेन बैक करने लगा। बाएं साइड के तीन वैगन लूप लाइन से उतर गए।
ट्रेन के झटके लेने पर चालक ने वॉकी टॉकी से रेल प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद रेलवे के अफसर, आरपीएफ व जीआरपी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े । राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।
डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद भी बोगी ट्रैक पर नहीं आई तो कानपुर से क्रेन मंगाई गई है। लूप लाइन में डीएमटी ट्रेन के बेपटरी हो जाने पर रेल प्रशासन ने डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया।
इससेकानपुर से फतेहपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन को आधे घंटे रोके रखा गया। इसके बाद अन्य ट्रेनों को दूसरे ट्रैक से गुजारा गया। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि डीएमटी के तीन बैगन मलवां रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरे।
इससे डाउन मेन लाइन व लूप लाइन को ब्लॉक कर दिया गया। डाउन मेन लाइन सात बजकर 15 मिनट पर क्लीयर हुई और ट्रैक सात बजकर 20 मिनट पर सही कर लिया गया। पहली ट्रेन आठ बजकर सात मिनट पर क्रास कराई गई।