{"_id":"b130def0833a44c4fcbc80c069f199be","slug":"three-blocks-voting-today-preparations-complete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ब्लाकों में मतदान आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ब्लाकों में मतदान आज, तैयारियां पूरी
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए तीन ब्लाकों में गुरुवार 29 अक्तूबर को मतदान कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां के लिए दोपहर तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने मतदान स्थल पर पहुंच गईं। अंतिम चरण के इस चुनाव में विजयीपुर, धाता व ऐरायां ब्लाक हैं। सभी खागा तहसील के हैं।
विज्ञापन
इस तहसील में मंडवा सांप्रदायिक विवाद के चलते प्रशासन के लिए निष्पक्ष चुनाव कराना एक चुनौती बन गया है। करीब पौने चार लाख मतदाता यहां 1631 प्रत्याशियों के बीच अपना रहनुमा चुनेंगे। बता दें कि नौ मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम राजीव रौतेला व एसपी राजीव मेहरोत्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। डीएम ने बताया कि मतदान बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे शुरू होगा। शाम पांच बजे तक मतदाता वोट डाल सकेंगे। व्यवस्था की दृष्टि से मतदान केंद्रों को तीन सुपर जोन, छह जोन और 45 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
सुपर जोन की जिम्मेदारी एडीएम स्तर के अफसर, जोन में एसडीएम और सेक्टर में एसीएम स्तर के अफसर लगाए गए हैं। पुलिस के अफसर अपनी फोर्स के साथ इनके सहयोग में रहेंगे।
कुल 268 मतदान केंद्रों व 718 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाने हैं। इनमें विजयीपुर के 85, धाता के 99 व ऐरायां ब्लाक के 84 मतदान केंद्र हैं। यहां जिला पंचायत सदस्य पद पर 168 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1468 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस तरह 1636 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 3 लाख 78 हजार 29 मतदाता करेंगे।
खागा तहसील क्षेत्र मेें होने वाले इस चरण के चुनाव में 30 न्याय पंचायतें, 188 ग्राम पंचायतें, 2404 ग्राम पंचायत वार्ड व 272 क्षेत्र पंचायत वार्ड शामिल हैं, जिसमें धाता ब्लाक क्षेत्र के 127320 मतदाता शामिल हैं। वहीं विजयीपुर व धाता ब्लाक क्षेत्र के एक लाख 29 हजार 900 व एक लाख 20 हजार 809 मतदाता हैं।
इस प्रकार से सबसे ज्यादा मतदाता विजयीपुर ब्लाक क्षेत्र व सबसे कम मतदाता ऐरायां ब्लाक से हैं। संवेदनशीलता के घेरे में 197 मतदान केंद्रों को रखा गया है, जहां पर सुरक्षा का खास पहरा रहेगा। इस चरण में पोलिंग पार्टियों के लिए 97 ट्रक व 55 बसों की व्यवस्था की गई है।