फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three and a half lakh theft by breaking the lock of the house

ताला तोड़कर सुपरवाइजर के घर से साढ़े तीन लाख की चोरी

Sun, 12 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh theft by breaking the lock of the house
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शहर कोतवाली के भिखारीपुर में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने साढ़े तीन लाख का सामान पार कर दिया। गृहस्वामी परिवार समेत एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गए थे। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने परिवार के लोगों को दी। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर निवासी मुरली मनोहर द्विवेदी हरियाणा स्थित एक धागा फैक्टरी में सुपरवाइजर हैं। वह भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। छह दिसंबर को तिलक चढ़ाने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ घर में ताला बंद करके अपने पैतृक गांव दतौली गए थे। पड़ोसियों ने उनके घर के
विज्ञापन

दरवाजे का ताला टूटा देखकर शुक्रवार को परिवार को खबर दी। सूचना पर मुरली मनोहर का बेटा जयदीप घर आया। उसने अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा देखा, अलमारी से नगदी व जेवरात गायब थे। मुरली मनोहर ने बताया कि शादी 12 दिसंबर को शहर के गेस्ट हाउस से है। इस वजह से घर की महिलाएं सोने, चांदी के कुछ जेवरात
विज्ञापन
विज्ञापन

पहनकर गई थी। बाकी सारे जेवरात घर में ही रखे थे। करीब तीन लाख के सोने, चांदी के जेवरात, 32 हजार रुपये नगदी, फुटकर 10 से 15 हजार रुपये चोरी हुए हैं। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed