फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three accused involved in two thefts arrested

Fatehpur News: दो चोरियों में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2026 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Three accused involved in two thefts arrested
फोटो-31-चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस
खागा। थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर (नौबस्ता बाईपास) मोहल्ले में दिसंबर और जनवरी में हुई लाखों रुपये की दो चोरियों का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक जोड़ी पायल, चार बिछिया, एक लैपटॉप, एक मोबाइल और 3200 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

दिसंबर में अयोध्या नगर निवासी हंसराज सिंह के घर का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी किया गया था। चार जनवरी को आकाश सोनी के घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पार कर दिए गए थे। दोनों मामलों में हंसराज सिंह और आकाश सोनी की पत्नी संजना ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में खागा कस्बे के नई बाजार निवासी अभि उर्फ कृष्णा, सरसई बुजुर्ग निवासी अभिषेक सिंह और राधानगर कोतवाली क्षेत्र के झाऊपुर पुलिया निवासी राहुल को गिरफ्तार किया। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को कस्बे से पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने दोनों घटनाएं कबूल की हैं। कुछ चोरी का सामान बरामद हुआ है। बाकी सामान पहले ही बेचा जा चुका है।

फोटो-31-चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस

फोटो-31-चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed