{"_id":"694d89531d3bf40b8b047a44","slug":"threatened-with-triple-talaq-he-threw-his-wife-out-of-the-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146221-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीन तलाक की धमकी देकर पत्नी को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीन तलाक की धमकी देकर पत्नी को घर से निकाला
विज्ञापन
खखरेरू (फतेहपुर)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को तीन तलाक की धमकी देकर पति ने घर से निकाल दिया। पुलिस ने बुधवार को पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के अंजना कबीर गांव के मो. आलिम की पुत्री नेहा परवीन ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कौशाम्बी जिला मोहब्बतपुर पइंसा निवासी मो. इरफान के साथ हुई थी। शादी करीब नौ साल पहले हुई थी।
शादी के बाद से पति मो. इरफान दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर तीन तलाक की धमकी दी। कुछ दिन बाद पीटकर घर से निकाल भगा दिया। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।