फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Threatened with 'triple talaq' after undergoing an abortion.

Fatehpur News: गर्भपात कराने के बाद तीन तलाक की धमकी दी

Wed, 30 Sep 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Threatened with 'triple talaq' after undergoing an abortion.
फतेहपुर। किसी और से संबंध के शक पर महिला का गर्भपात कराने के बाद पति ने तीन तलाक की धमकी दी। महिला ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि गर्भपात के बाद पति ने मोबाइल पर कॉल कर तीन तलाक देने की धमकी दी और ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 30 अप्रैल 2024 को क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। निकाह के बाद पति उस पर शक करने लगा। गर्भवती होने पर ससुराली किसी अन्य व्यक्ति से बच्चा होने का आरोप लगाने लगे। पति ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया। कुछ दिन बाद पति सऊदी अरब चला गया। महिला का आरोप है कि 30 जुलाई 2026 को देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर दो देवर, सास, ससुर और ननद ने डंडे से पीटा। सास व ननद ने जबरन गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। शिकायत करने पर पति ने मोबाइल पर तीन तलाक की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी संगीता यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed