फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Threatened son-in-law committed suicide

Fatehpur News: ससुराल में धमकाए गए दामाद ने की आत्महत्या

Fri, 31 Mar 2023 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Threatened son-in-law committed suicide
बिलग्राम। पत्नी को ससुराल विदा कराने आए पति को उसके ससुराल वालों ने पुलिस-थाने की धमकी दी। इसके डर से उसने आम के बाग में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बारे में सीओ बिलग्राम सत्येन्द्र सिंह का कहना है कि पुलिस हर एक पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के तकिया बहादुरपुर निवासी कादिर अली के पुत्र मस्तान अली (25) की शादी करीब दो साल पहले बिलग्राम कस्बे के काजीपुर मोहल्ले से हुई थी। उसकी पत्नी काफी दिनों से मायके में रह रही है। दो दिन पहले मस्तान ससुराल आया था। उसने ससुराल वालों से रमजान और ईद की तैयारियों का हवाला देते हुए पत्नी को विदा करने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर ससुराल वालों ने उल्टे उसे ही बुरा-भला कहते हुए उसे पुलिस-थाने भेजने की धमकी दे डाली। पिता कादिर अली का कहना है कि धमकी से डरे-सहमे उसके पुत्र ने बिलग्राम-कन्नौज बाईपास पर गुलाब बाड़ी के पास बाग में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह जब इसका पता चला तो क्षेत्र में खलबली मच गई। कोतवाल बिलग्राम फूल सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं, सीओ बिलग्राम सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले की हर एक पहलू से जांच की जा रही है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed