{"_id":"6907af84d28eddbb9b09b3c0","slug":"thousands-of-rupees-were-withdrawn-from-the-accounts-of-many-people-without-using-their-thumb-impression-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-143303-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बिना अंगूठा लगाए कई लोगों के खाते से निकले हजारों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बिना अंगूठा लगाए कई लोगों के खाते से निकले हजारों रुपये
विज्ञापन
धाता। विधवा पेंशन पर गुजर-बसर कर रहीं महिलाओं के चेहरे उस समय उतर गए जब उन्होंने बैंक पासबुक अपडेट की और देखा कि उनके खाते खाली थे। लाभार्थियों के खातों से बिना अंगूठा लगाए हजारों रुपये गायब हो गए। पीड़ित महिलाएं शनिवार को बैंक पहुंचीं और शाखा प्रबंधक से कार्रवाई की मांग की।
ग्राम परसिद्धपुर की देवकली पत्नी स्व. राम सिंह, कलावती पत्नी स्व. यदुनंदन सिंह समेत कई महिलाओं ने बताया कि वे पहले जनसेवा केंद्र से पेंशन निकालती थीं लेकिन कई महीनों से निकासी नहीं हुई थी। देवकली के खाते से दो बार 10-10 हजार रुपये, कलावती के खाते से करीब 35 हजार रुपये निकाले गए।
इसी तरह अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की कई महिलाओं और पुरुषों ने भी बिना अंगूठा लगाए धन निकासी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पेंशन उनके परिवार की एकमात्र आय है और खाते खाली होने से रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक शाखा अढ़ौली के प्रबंधक अंकित शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिलाएं मुख्य शाखा में जाकर आधार कार्ड को खाते से हटवाएं। ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए बैंक स्तर पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी।
साइबर ठगी से इन्कार नहीं
लाभार्थियों के खातों से रकम निकासी में साइबर ठगी की भी आशंका जताई जा रही है। आशंका है कि रकम निकासी ओडिशा, मध्य प्रदेश सहित अन्य दूरस्थ स्थानों से हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मामले की जांच कराई जाए तो पीड़ितों की रकम वापस कराई जा सकती है।