फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Those who burnt to death are giving an open challenge to the police

Fatehpur News: जलाकर हत्या करने वाले पुलिस को दे रहे हैं खुली चुनौती

Thu, 22 Jun 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 22 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Those who burnt to death are giving an open challenge to the police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर/खागा। हत्या के बाद शव फूंकने का शातिराना अंदाज पुलिस के लिए सिरदर्द बना है। पांच माह में दूसरा जला शव क्षेत्र में बरामद हुआ है। जलने से शव की पहचान पुलिस के लिए चुनौती बनी है। कई ऐसे मामलों में पहले भी शवों की पहचान नहीं होने के कारण वारदातें फाइलों में गुम हो गई हैं।
कोतवाली क्षेत्र के अजनई-हथगाम रोड से कुछ दूर ससुर खदेरी नदी के किनारे दो फरवरी को एक युवक की हत्या कर फेंका शव बरामद हुआ था। कातिलों ने बोरे में भरकर शव को आग लगा दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को शरीर काफी जला मिला था। जलने के कारण ही माना जा रहा है कि पांच माह बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। बुदवन रोड पर वन विभाग की जमीन में खोदे गए नाले से युवती का 17 जून को जला शव बरामद हुआ। दोनों घटनाओं का तरीका एक जैसा प्रतीत हो रहा है। पांच दिन बाद भी पुलिस युवती के शव की पहचान नहीं करा सकी है। ऐसे मामलों की जांच शव की पहचान से ही शुरू होती है। पहचान नहीं होने के कारण अधिकांश मामले कुछ दिनों के बाद ठंडे बस्ते में डाल दिए जाते हैं। अनसुलझी हत्याओं के खुलासे में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। पुलिस ने मंगलवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


पहले भी क्षेत्र में मिल चुके शव
- बरक्कतपुर गांव के बाहर युवती की सिर कटी लाश
- दयालपुर रोड पर एक युवती का हत्या कर फेंका शव
- भखरना गांव में एक बोरे में शव के अवशेष मिले
- कोतवाली क्षेत्र में कच्ची सड़क में महिला का दबा शव मिला
- खखरेरू थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर थोन में युवती का जला शव बरामद
- गाजीपुर में लाल पर्स के साथ युवती का बरामद शव
- हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बेरागढ़ीवा पुलिया से युवक का बरामद शव
- मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं मोड़ से युवक का हत्या कर फेंका शव

सर्विलांस और खुलासों में माहिर अधिकारी फेल
पुलिस महकमे में थानेदारी के चार्ज के लिए एक से बढ़कर एक दावेदार इंस्पेक्टर और दरोगा हैं। उनकी दावेदारी इतनी प्रबल रहती है कि वह सारी अनसुलझी घटनाओं का खुलासा करने का दंभ भरते हैं। थानेदारी मिलने के बाद उनकी धार कुंद पड़ जाता है। खास तौर पर अनसुलझी बड़ी वारदातों में माहिर इंस्पेक्टर और दरोगा फेल हो जाते हैं। 17 जून को युवती का शव मिलने के एक दिन पहले अपराध नियंत्रण का दावा करने वाले इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह को खागा कोतवाली का चार्ज मिला है। कोतवाल का चार्ज लेने वाले दिन ही युवती का शव बरामद हुआ। पांच दिन पहचान नहीं हो सकी है। सर्विलांस टीम की भूमिका भी हवा में तीर चलाने तक ही सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुदवन में मिले शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पहचान के लिए सभी विकल्पों का प्रयोग हो रहा है। कुछ लोग भी जानकारी मिलने पर आ रहे हैं। खुलासे के लिए शव की पहचान जरूरी है। घटना की जांच में लगी टीम से प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है।
अनिल कुमार-सीओ खागा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed