फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Thieves stole cash and jewelery from locked house

Fatehpur News: चोरों ने बंद घर से उड़ाई नकदी और जेवर

Tue, 03 Oct 2023 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery from locked house
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के गांव लहुरीसरांय में चोरों ने बंद घर से नकदी और जेवर पार कर दिए। सूचना पर पहुंचे मकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी अशोक उत्तम ने बताया कि वह कानपुर में रहकर मकान बनवा रहे हैं। दो दिन पहले पत्नी भी घर में ताला डालकर उनके पास कानपुर गई थी। रविवार रात चोर घर का ताला तोड़कर घुसे। कमरे में रखे अलमारी-बक्से तोड़े। वहां रखे 16 हजार रुपये, सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान की झुमकी, अंगूठी, चांदी की माला, पायल सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

सोमवार को पड़ोसियों की सूचना पर गांव पहुंचे। घर का सारा सामान बिखरा था। उन्होंने लगभग तीन लाख रुपये की चोरी होने की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed