फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Thieves stole a box of jewellery from a farmer's house.

Fatehpur News: किसान के घर से गहनों का बक्सा उठा ले गए चोर

Tue, 21 Apr 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole a box of jewellery from a farmer's house.
असोथर। घर में घुसकर चोर रविवार रात गहनों का बक्सा उठा ले गए। बक्से का ताला तोड़कर करीब दो लाख के गहने उठा ले गए हैं। घर के कुछ दूरी पर खाली बक्सा मिला। पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भैरवां निवासी रामसजीवन मौर्य किसान हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ घर में सोए थे। घर में घुसकर चोर कमरे से बक्सा चोरी कर ले गए। परिजन ने सुबह बक्सा गायब देखकर खोजबीन चालू की। घर से कुछ दूरी पर तालाब के पास बक्सा मिला।
विज्ञापन

बक्से का ताला टूटा हुआ था। चोर बक्से से सोने का मंगलसूत्र, सोने के झुमके, चांदी की हाफ पेटी और पायल चोरी कर ले गए थे। रामसजीवन ने बताया कि उसने पुत्री की शादी के लिए करीब दो लाख के गहने रखे थे। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed