{"_id":"6aa44bee2cb575213404b9b4","slug":"thieves-broke-into-the-house-and-made-off-with-jewelry-and-cash-worth-350-lakh-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-162227-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चोरों ने घर का ताला तोड़कर 3.50 लाख के जेवर-नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चोरों ने घर का ताला तोड़कर 3.50 लाख के जेवर-नकदी उड़ाई
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के दारागंज मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात बरात में गए परिवार के घर का ताला तोड़कर चोर करीब साढ़े तीन लाख का माल समेट ले गए। चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे 2.75 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला निवासी अमिताभ सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी गुलस्तां बृहस्पतिवार रात परिवार के साथ बरात में शामिल होने गई थीं। देर रात परिवार घर लौटा और बाहर के कमरे में सो गया। सुबह उठने पर दूसरे कमरे का सामान बिखरा मिला।
अलमारी खुली थी और उसका लॉकर भी टूटा हुआ था। जांच करने पर उसमें रखे 2.75 लाख रुपये, सोने की अंगूठी और चांदी की तोड़िया गायब मिलीं। परिजन के मुताबिक, चोर मुख्य दरवाजे से घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते से निकल गए।
विज्ञापन
परिवार के गहरी नींद में होने के कारण रात में चोरी का पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।