फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There will be route diversion for 20 hours from 4 am tomorrow for counting of votes.

Fatehpur News: मतगणना के लिए कल भोर चार बजे से 20 घंटे रहेगा रूट डायवर्जन

Mon, 03 Jun 2024 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
There will be route diversion for 20 hours from 4 am tomorrow for counting of votes.
फतेहपुर। लोकसभा चुनाव मतगणना के दौरान भारी और हल्के वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया है। डायवर्जन प्लान चार जून की भोर चार बजे से करीब रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

प्लान के तहत हल्के वाहन शाह कटका मोड़ से मंडी समिति की ओर नहीं जा सकेंगे। दूसरी ओर राधानगर से मंडी समिति की ओर वाहन नहीं जाएंगे। यह वाहन राधानगर से मलाका, केवई, कटका, शाह से बहुआ जाने के लिए राधानगर से गाजीपुर, बहुआ के रास्ते से होकर जाएंगे।
विज्ञापन

भारी वाहनों के डायवर्जन प्लान में फतेहपुर से बांदा जाने वाले वाहनों को नउवाबाग जेल रोड मोड़ से प्रवेश नहीं मिलेगा। इन वाहनों को कैंची मोड़ से कुंवरपुर, बिंदकी, ललौली के रास्ते बांदा को निकाला जाएगा। इसी मार्ग से वाहन वापस होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा से लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर जाने वाले भारी वाहन दतौली से बहुआ, बंधवा, कटका, जोनिहा, बिंदकी, कुंवरपुर से एनएच-टू पर पहुंचेंगे।
बहुआ से शाह होकर राधानगर, नउवाबाग को जाने वाले भारी वाहन बंधवा तिराहा से जोनिहा, बिंदकी, कुंवरपुर से एनएच टू पर पहुंचेगे। इस दौरान राधानगर तिराहे से कटका तिराहे तक एंबुलेंस समेत अन्य इमरजेंसी सेवा में लगे वाहनों को छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed