फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There was a scuffle with the police who arrived to serve the notice.

Fatehpur News: नोटिस तामील कराने पहुंची पुलिस से नोकझोंक और हाथापाई

Mon, 20 Jul 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle with the police who arrived to serve the notice.
फोटो-14-पुलिस से नोकझोंक करता आरोपी पति। स्रोत: वीडियो ग्रैब
खखरेरू। नोटिस तामील कराने पहुंची पुलिस के साथ युवक और उसके परिजन ने नोकझोंक और हाथापाई की। वहीं आरोपी के परिजन ने पुलिस पर घर में घुसकर गाली-गलौज, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस और युवक के बीच हुई नोकझोंक व हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के सोथरापुर गांव निवासी ईश्वर चंद्र विश्वकर्मा के पुत्र शिवसागर का विवाह धाता थाना क्षेत्र के पडरी मजरे डेंडासई निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा की पुत्री आरती के साथ 28 फरवरी 2023 को हुआ था। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने आरती को पीटकर नवंबर 2025 में घर से निकाल दिया था। इस मामले में पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर नोटिस तामील कराने के लिए धाता और खखरेरू पुलिस शनिवार दोपहर करीब एक बजे सोथरापुर गांव पहुंची थी। आरोपी पति शिवसागर और उसके भाइयों का आरोप है कि दो कार से करीब 10 पुलिसकर्मी गांव पहुंचे और घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया। पुलिस और परिजन के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष सत्यपाल ने बताया कि धाता पुलिस पहले भी नोटिस तामील कराने गई थी लेकिन आरोपियों ने नोटिस नहीं ली थी। शनिवार को दोनों थानों की पुलिस नोटिस देने पहुंची थी। घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप निराधार है।

फोटो-14-पुलिस से नोकझोंक करता आरोपी पति। स्रोत: वीडियो ग्रैब

फोटो-14-पुलिस से नोकझोंक करता आरोपी पति। स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed