फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There is a lot of excitement in the markets, festive shopping is going on.

Fatehpur News: बाजारों में रौनक, खूब चल रही त्योहारी खरीदारी

Tue, 22 Oct 2024 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
There is a lot of excitement in the markets, festive shopping is going on.
फतेहपुर। त्योहारी और सहालगी मांग के चलते बाजारों में रौनक है। विशेष रूप से सराफा बाजार में खासी चलह-पहल दिख रही है। कुछ लोग शादियों की तैयारी तो कुछ निवेश के नजरिये से सोने-चांदी की खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं। पितृ पक्ष खत्म होते ही नवरात्र के पहले दिन से लोगों ने सोने-चांदी के जेवरों की खरीदारी शुरू कर दी थी। यह सिलसिला अभी जारी है। अभी धनतेरस और दीपावली समेत सहालग की खरीदारी से बाजार ग्राहकों से गुलजार रहेगा।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के मुताबिक नवरात्र से ही आभूषणों की खरीद लोगों ने शुरू कर दी है। शादियों के लिए चोकर सेट, लॉन्ग सेट, कोल्की, कुंदन, मोतियों, जड़ाऊ और एंटीक सेट की मांग ज्यादा है। इसके अलावा शादियों के शगुन से जुड़े जेवरों की भी बिक्री हो रही है। जेवर में 18 से 22 कैरेट का माल ज्यादा बिक रहा है। महंगाई का कोई खास असर नहीं है। जिसको जो लेना है, वह ले ही रहा है। बढ़ी कीमत के चलते बस हल्के जेवर ले रहे हैं। कुछ लोग सोना और महंगा होने की उम्मीद में निवेश भी कर रहे हैं। वह सोने के 24 कैरेट के बिस्कुट और सिक्के खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


लाठी मोहाल स्थित आनंद स्वरूप ज्वेलर्स के प्रोप्राइटर राजू रस्तोगी व शिवानी रस्तोगी ने बताया कि त्योहार समेत शादियों की खरीदारी चल रही है। एक ग्राहक ने 7 से 8 लाख रुपये का गोल्ड इन्वेस्टमेंट किया है। बाजार में रौनक और ठीक-ठाक उछाल है। धनतेरस पर अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकिशोर ज्वेलर्स के प्रोप्राइटर प्रमोद रस्तोगी ने बताया कि लोग सोने के सिक्के, चांदी के बर्तन, चांदी के भगवान, दीपावली के लिए लक्ष्मी-गणेश खरीद रहे हैं। लोग मानकर रखते हैं कि अबकी दीपावली में चांदी के भगवान को चांदी के बर्तनों से भोग लगाएंगे। इसी तरह इस बार करवाचौथ में चांदी के करवा भी खूब बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed