{"_id":"6550e9777d6789f03506b851","slug":"there-is-400-tonnes-of-dap-in-the-buffer-stock-there-will-be-no-shortage-fatehpur-news-c-12-1-knp1061-472625-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बफर स्टॉक में 400 टन है डीएपी, नहीं होगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बफर स्टॉक में 400 टन है डीएपी, नहीं होगी कमी
विज्ञापन
फतेहपुर। बफर स्टॉक में 400 टन डीएपी मौजूद है। वहीं, दिवाली के बाद डीएपी की दो रैक आने वाली है। इसमें एक इफ्को और दूसरी निजी कंपनी की है। ऐसे में किसानों को खाद की कमी नहीं होगी।
गेंहू बोआई और आलू की फसल के लिए इन दिनों किसानों को डीएपी खाद की सख्त जरूरत है। लेकिन पिछले करीब चार दिनों से समितियों में खाद नहीं मिल रही है। त्योहार में बिक्री न करने के कारण समितियों ने खाद का स्टॉक नहीं उठाया। जबकि 400 टन डीएपी अभी भी बफर स्टॉक में मौजूद है। वहीं, दो रैक डीएपी दिवाली बाद आनी है। इसमें इफ्को की एक रैक स्वीकृति हो चुकी है। जबकि दूसरी रैक निजी कंपनी की आएगी। जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि 19 हजार एमटी से अधिक खाद की बिक्री हो चुकी है। अब कुछ ही किसान शेष हैं, उन्हें भी दिवाली बाद खाद मिल जाएगी।