{"_id":"6883dd32d26e25ff6305448c","slug":"there-could-be-more-action-in-demolition-of-house-of-disabled-couple-fatehpur-news-c-12-1-knp1085-1201908-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दिव्यांग दंपती के घर ढहाने में हो सकती है अभी बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दिव्यांग दंपती के घर ढहाने में हो सकती है अभी बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
फतेहपुर। गांव बरमतपुर के दिव्यांग दंपती के घर ढहाने को लेकर अब राजनीति का रंग चढ़ने लगा है। एसडीएम पर कार्रवाई के बाद अब एक अन्य अधिकारी को भी दोषी माना जा रहा है। पूरा प्रकरण शासन स्तर तक पहुंचने के बाद जिला प्रशासन बैकफुट पर आ गया है।
बिंदकी विद्यायक जय कुमार सिंह जैकी ने 21 जुलाई 2025 को अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत से बरमतपुर में दलित दिव्यांग दंपती अनिल कुमार, पत्नी महारजिया के घर ढहाने के मामले की शिकायत की थी। उन्होंने इस मामले में सीधे सदर एसडीएम पर अन्यायपूर्ण व पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया था। 22 जुलाई को आयोग अध्यक्ष ने सदर तहसील के गांव बरमतपुर का दौरा किया था। उन्होंने घर ढहाने की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की थी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद विधायक ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। शासन ने 24 जुलाई को सदर एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। इसके बाद अब मकान ढहाने की कार्रवाई का आदेश देने वाले अधिकारी पर भी राजनेताओं की निगाह टेढ़ी है। वे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।