फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Then turned back to the world their love remained snag

प्यार में अपने ही बने रोड़ा तो दुनिया से मुंह मोड़ा

Sun, 14 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Then turned back to the world their love remained snag
सच्‍ची लव स्टोरी: HIV पॉजीटिव युवती से प्या और शादी
समाज के सारे बंधन तोड़कर प्यार की मंजिल का सफर पूरा न कर पाने से हताश किशोरी और युवक ने अपने सफरनामे में मौत की अंतिम मुहर लगा ली। यह दोनों मामले अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हैं। चांदपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने अपने आशिक के जेल चले जाने से क्षुब्ध होकर केरोसिन उड़ेल कर आत्महत्या कर ली। इधर, खागा कोतवाली क्षेत्र में ममेरी भाभी से दिल लगाने वाले देवर ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया। इस तरह दोनों की प्रेम कहानी का अंत हो गया।
विज्ञापन





प्रेमी के  जेल जाने पर किशोरी ने लगाई आग- अमौली(फतेहपुर)। चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गए थे। किशोरी तीन अगस्त को युवक संग भाग गई थी। पुलिस ने बहला फुसलाकर भगा ले जाने की आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। दो दिन पहले पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया। कोर्ट के आदेश पर किशोरी अपने घर चली गई। किशोरी शुक्रवार शाम घर में अकेली थी, उसके पिता मजदूरी करने गए थे। मां खेतों पर काम करने गई थी। घर में उसका दस साल का छोटा भाई था। तभी उसने केरोसिन डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना देखकर गांव के लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। एसओ अनूप सिंह मौके पर पहुंचेे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि घर की इकलौती बेटी थी, उसका भविष्य बिगड़ता नहीं देख सकते थे। इसी वजह से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग रहा है। प्रेमी के जेल जाने से क्षुब्ध होकर आग लगाई है।



प्रे‌मिका से दूरी न हुई बर्दाश्त तो दी जान- फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शिवचंद का बेटा विपिन (28)  थरियांव में चाय-पानी का कुछ दिन पहले होटल खोला था। वह होटल के लिए शनिवार सुबह जंगल में लकड़ियां काटने गया था।

वहीं जहरीला पदार्थ पी लिया। ग्रामीणों ने उसको बिगड़ी हालत में पड़ा देखकर परिजनों को खबर दी और उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर डाई के पाउच पड़े मिले। इससे अंदाजा लगाया कि वालों में लगाने वाली डाई पीकर ही जान दी होगी।


पिता ने बताया कुछ माह से बेटे का दूर के रिश्ते की भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका पति दूसरे प्रदेश में नौकरी करता था। वहां से लौटने पर पति को प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी हुई। मामले को लेकर विवाद भी हुआ, उन्होंने भी बेटे को फटकार लगाई थी। इसके चलते दस दिन पहले महिला ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के बाद उसकी तबियत में सुधार हुआ है।



पिता का कहना है कि इसके बावजूद विपिन तनाव में रहता था। इसी चक्कर में उसने अपनी जान दे दी है। घटना से मां का रो-रोकर हाल बेहाल रहा है। वह चार बेटों में सबसे बड़ा था। उसकी दो बहनें भी हैं। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed