फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   theft in mobile shop in fatehpur

मोबाइल शॉप में चोरी की घटना कैमरे में कैद

Fri, 21 Aug 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
theft in mobile shop in fatehpur
पचास नंबर ओवर के पास मोबाईल चोरी की तलाशी तेती पुलिस - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर में मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर गुरुवार रात चोरों ने दो लाख की नगदी और हजारों के मोबाइल और पार्ट्स चुरा लिए। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। आरोपियों को दुकानदार ने पहचान लिया। पुलिस की छापामारी में दो आरोपी पकड़े गए हैं। उनके पास करीब सवा लाख कैैश और मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी रोड निवासी लकी की मोबाइल शॉप रानी कालोनी मोड़ पर है। वह रात को दुकान बंद कर चला गया था। दुकान के शटर का ताला टूटा देखकर आसपास के लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। दुकान का शटर उठाया तो उसके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था। काउंटर का लॉक टूटा पड़ा था।
विज्ञापन

लकी ने बताया कि लॉक तोड़कर दो लाख की नगदी, मोबाइल और पार्टस समेत अन्य सामान चोरी हुआ है। उसने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। कैमरे में चोरों के चेहरे सामने आए तो दुकानदार पहचान गया। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। नहर कालोनी के पीछे से पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा है। उनके पास से सवा लाख नगदी और अन्य सामान बरामद हुए हैं। एसएसआई कैलाश नाथ ने बताया कि चोरों को पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed