{"_id":"6a611b5f08b080a43903c0f4","slug":"the-young-man-went-to-his-girlfriends-aunts-house-and-got-married-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-159069-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: युवक ने प्रेमिका की मौसी के घर पहुंचकर की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: युवक ने प्रेमिका की मौसी के घर पहुंचकर की शादी
विज्ञापन
-वीडियो वायरल होने पर लोगों को हुई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनपुर। थाना क्षेत्र के चंदनमऊ गांव में घर के बाहर मंदिर में नव युगल के विवाह का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
थाना क्षेत्र के नरौली के रहने वाले परम सिंह का गांव की युवती से प्रेम संबंध है। इसकी जानकारी युवक के पिता को हो गई। पिता राजनारायण ने बेटे को डांटकर लुधियाना कमाने के लिए भेज दिया पर लड़की और लड़के से बातचीत होती रहती थी। सप्ताहभर पहले युवती अपने मौसी के यहां गई थी तभी युवक सीधे प्रेमिका के मौसी के घर पहुंचा और वहीं पर शादी का प्रस्ताव रखा। प्रेमिका के परिजन ने प्रस्ताव स्वीकार कर घर के बाहर बने मंदिर में ग्रामीणों के सामने शादी करा दी। शादी का वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है।