{"_id":"57f545cb4f1c1b4f4c26f6ac","slug":"the-young-man-jumped-in-front-of-the-truck-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रक के सामने कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ट्रक के सामने कूदकर दी जान
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी गांव निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव का पुत्र वीरेंद्र कुमार(25) मानसिक रूप से कमजोर था। उसके भाई राजेंद्र कुमार ने बताया कि मानसिक हालत खराब होने के कारण करीब चार साल से वीरेंद्र को घर में बांधकर रखा जाता था।
एक अक्तूबर की रात रस्सी छुड़ा वह घर से भाग निकला था। आसपास के गांवों में खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला था। बुधवार सुबह उन लोगों को थाने से खबर मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति की मौत एक्सीडेंट में हुई है। खबर पर वह लोग मौके पर पहुंचे तो वहां भाई का शव पड़ा था।
राजेंद्र की सूचना पर पहुंचे परिजनों की चीख पुकार मच गई। उधर, चौकी इंचार्ज मलखान सिंह ने बताया कि भोर पहर ढाबा संचालकों ने ट्रक के सामने युवक के कूद जाने की खबर दी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची, तो युवक की सांसे थम चुकी थी। ट्रक चालक फरार हो गया था। शिनाख्त के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।