फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The young man committed suicide by shooting himself with a pistol

Fatehpur News: तमंचे से खुद को गोली मारकर युवक ने जान दी

Sat, 09 Mar 2024 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by shooting himself with a pistol
विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में शुक्रवार की शाम को बंटवारे के विवाद में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली जबड़े के नीचे मारी। फील्ड यूनिट व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस विवाद की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी मोहन पासवान (42) कारखाना संचालक था। घर के सामने ही आटा, तेल पेराई का कारखाना चलाता था। उसका एक छोटा भाई जितेंद्र है। छोटा भाई घर से 50 मीटर दूर किराने की दुकान चलाता है। कुछ दिन पहले परिवार में बंटवारा हुआ था। बंटवारे से मोहन असंतुष्ट रहता था। उसका घर में दोपहर को विवाद हुआ था। वह शाम को घर पहुंचा। घर के अंदर से तमंचा लेकर दरवाजे पर आया। गाली गलौज करते हुए तमंचा जबड़े के नीचे सटाकर गोली मार ली। मां और पत्नी मालती दौड़कर बाहर आए। घटना देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पिता सुखराज खेत से घर पहुंचा। पिता ने पुलिस को खबर दी। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि परिवार में बंटवारे के विवाद की बात सामने आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मौके से 315 बोर का तमंचा मिला है। घटना के दौरान युवक नशे में होने की चर्चा आई है।
विज्ञापन

पिता के शव के पास सहमे दिखे बच्चे
गोली मारकर आत्महत्या के बाद मोहन का शव काफी देर तक दरवाजे पर रखा रहा। शव के पास उसके बच्चे दिव्यांशी, रिया, यीशू कुमार डरे और सहमे दिखाई दिए। पत्नी और परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल दिखा। बेटी दिव्यांशी बिलखती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed