{"_id":"579a63914f1c1bec6a21f4de","slug":"the-woman-was-beaten-by-reconciliation-ssuralijnon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह को आई महिला को ससुरालीजनों ने पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलह को आई महिला को ससुरालीजनों ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
प्रोबेशन कार्यालय के बाहर विवाद करता ससुराल पक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट के प्रोबेशन कार्यालय में न्याय की आस में पहुंची कोमल सिंह को उसके ससुरालीजनों ने पीट दिया। इस घटना से दफ्तर में हंगामा खड़ा हो गया। महिला ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
कोमल सिंह जयराम नगर, जोनिहा चौराहा निवासी रामचंद्र यादव की बेटी हैं। शादी रायबरेली के लालगंज निवासी रमेश कुमार के साथ हुई थी। घरेलू हिंसा के मामले को लेकर प्रोबेशन अधिकारी से उन्होंने शिकायत की थी। मामले में दोनों पक्षों को गुरुवार दोपहर बुलाया गया था।
कोमल का आरोप है कि पति रमेश, देवर दिनेश कुमार, ससुर दुर्गा प्रसाद व तीन अज्ञात लोग पहुंचे। वह प्रोबेशन कार्यालय के बाहर खड़ी थी। ससुरालीजनों ने उस पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को कार्यालय के अंदर भागी। वहां से घसीटकर देवर और पति ने पिटाई की। उसका देवर पुलिस में तैनात है। पुलिस पहुंची भी लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाए। कार्रवाई न होने पर वह अपनी बेटी संग कलेक्ट्रेट में आत्मदाह कर लेगी। दूसरी ओर कोतवाल आरके पांडेय का कहना है कि मामला घरेलू विवाद का है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।