फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The woman killed was the lure of cash in Kra

नकदी के लालच में की थी युवती की हत्या क्रा

Thu, 21 Jan 2016 12:06 AM IST
The woman killed was the lure of cash in Kra
The woman killed was the lure of cash in Kra Updated Thu, 21 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
The woman killed was the lure of cash in Kra
ललौली थाना क्षेत्र के सरायं गेट पर रविवार को बोरे में मिला सिरविहीन शव
विज्ञापन
सबीना का होने की पुष्टि हो गई है। मुंबई से सबीना को गांव का युवक नसीम भगा कर लाया था। परिजनों का आरोप है उसने जेवर और नकदी हड़पने के बाद सबीना की हत्या करने के बाद उसका शव बोरे में भरकर फेंक दिया था।
मुंबई में घाटकोपर थाना क्षेत्र के नारायन नगर निवासी सब्बीर की बेटी सबीना (25) अपने पति कौशर के  साथ महानगर के अशोक नगर इलाके  में रहती थी। पोस्टमार्टम हाउस में मां जन्तुन निशा ने बताया उसकी बेटी सबीना अपनी चार साल की बच्ची जोया को 14 जनवरी की शाम घर में छोड़कर मजार चली गई थी।

 कई घंटे बाद भी वह घर नहीं लौटी। कोई सुराग न मिलने पर घाटकोपर थाने में उन्होनेे बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बेटी की तलाश के दौरान पड़ोसी ने बताया उसने 14 जनवरी की शाम नसीम के साथ सबीना को जाते देखा था। भाई सरताज खां उर्फ छोटू ने बताया रविवार को उसने ललौली में बहन के शव की फोटो व्हाट्स एप पर देखी ।

इसके बाद परिवार के सभी लोग मुंबई से यहां आए हैं। पोस्टमार्टम हाउस में कपड़े देख कर सबीना के शव की शिनाख्त की । भाई सरताज खां ने बताया परिवार करीब 25 साल से गांव सातआना थाना ललौली का गांव सातआना छोड़कर मुंबई में रह रहा है। आरोपी नसीम अक्सर मुंबई में उनके घर आता था।

 इसी दौरान नसीम का उसकी बहन के घर आना जाना हो गया था। आरोपी नसीम आयुर्वेदिक दवाएं देता था। वही बहन को बहला कर मुंबई से यहां ले आया था।

बहन के पास 25 हजार रुपये की नकदी, साढ़े छह तोला सोने और चांदी के जेवर थे। जेवर और नकदी हड़पने  के बाद नसीम उसकी बहन की हत्या करके भाग गया।  एसओ मनोज पाठक ने बताया शव की शिनाख्त होने से मामला खुल गया है। आरोपी नसीम की तलाश की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed