{"_id":"57e42aac4f1c1b0222a83f86","slug":"the-woman-died-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फांसी लगा दी जान
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के भैरवां कला गांव में लक्ष्मी देवी की शादी तीन साल पहले प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले भैरवां कला निवासी जितेंद्र कुमार से हुई थी। उसकी पत्नी कपड़े धोकर घर शाम को लौटी थी। देर रात कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। किसी तरह से उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए। हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पर मायके पक्ष से आए भाई कैलाश ने बताया कि उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार मारपीट करने पर सुलह समझौता कराया गया था। उसकी बहन को मार डालने के बाद फांसी पर लटका दिया गया। बहन की दो साल की बेटी दिव्यांशी है। एसओ महेश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।