{"_id":"63334d3b5f6072116f049b27","slug":"the-wife-of-the-railway-worker-died-fatehpur-news-knp7204800176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। फांसी लगाकर सोमवार रात एक महिला ने जान दे दी।
मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
कानपुर गुजैनी निवासी पवन ने बताया कि बहन संध्या पासवान (27) की शादी 12 मार्च 2015 को थानाक्षेत्र के खदरा निवासी अनुज कुमार पासवान के साथ की थी।
दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित करते थे। तभी बहन ने सोमवार रात फांसी लगाई है। मृतका के पति अनुज पासवान रेलवे कर्मी है।
पति ने बताया कि वह कोचिंग पढ़ाकर रात को घर लौटा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कुंडी तोड़कर कमरा खोला। तभी पत्नी को साड़ी के फंदे से पंखे पर लटकता देखा।
प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती ने बताया मायके पक्ष की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।