फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The wedding procession went to the daughter's wedding, thieves stole jewellery and cash worth Rs 15 lakh from the house.

Fatehpur News: बेटी की शादी में बरात गई, चोरों ने घर से 15 लाख के जेवर-नकदी उड़ाए

Fri, 27 Feb 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession went to the daughter's wedding, thieves stole jewellery and cash worth Rs 15 lakh from the house.
बिंदकी। बेटी की शादी में परिवार के बरात में शामिल रहने के दौरान चोरों ने किसान के घर को निशाना बना लिया। बुधवार रात दरवाजे की कुंडी काटकर नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। पड़ोसियों की सूचना पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी किसान बृजेंद्र सिंह उर्फ मुन्नू सिंह की बेटी कंचन की बरात बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आई थी। परिवार और रिश्तेदार समारोह में शामिल थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया।
विज्ञापन

किसान ने बताया कि चोर एक लाख रुपये नकद, तीन तोला सोने का हार, झुमकी, पांच ग्राम की अंगूठी, करीब 40 ग्राम की सोने की चूड़ियां, 10 ग्राम से अधिक की सोने की चेन, दो हाफ पेटी और पायल समेत करीब 15 लाख रुपये के जेवर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। मुख्य मार्ग व गांव के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed