फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The vehicles must be registered with the code helmet

वाहनों का रजिस्ट्रेशन हेलमेट कोड के साथ ही होगा

Sat, 07 May 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 07 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
The vehicles must be registered with the code helmet
हेलमेट न लगाए होने पर होता है एक्सीडेंट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप दोपहिया वाहन खरीदने जा रहे हैं तो साथ में हेलमेट के दाम भी ले जाएं। भले ही अभी तक परिवहन एक्ट में हेलमेट शामिल नहीं है, लेकिन व्यावहारिक दृष्टिकोण से वाहन रजिस्ट्रेशन के साथ हेलमेट को अनिवार्य कर दिया गया है। वह भी हेलमेट का आईएसआई मार्का होना चाहिए। एक बात और अगर हेलमेट वाहन डीलर या फिर अधिकृत कंपनी से नहीं खरीदा गया है तो भी वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

विज्ञापन


सड़क हादसे में सबसे ज्यादा मौतें दोपहिया वाहन सवारों की होती हैं। इन मौतों पर अकुंश लगाने की दिशा में उच्च न्यायालय के सख्त होने के बाद जिले स्तर पर एक मई से रजिस्ट्रेशन के साथ हेलमेट की अनिवार्यता पर काम होने लगा है। एआरटीओ में हर महीने करीब दो हजार दोपहिया वाहन रजिस्टर्ड हो रहे हैं।
विज्ञापन


अभी तक रजिस्ट्रेशन के साथ हेलमेट अनिवार्य नहीं था। जिससे बिना हेलमेट के दो पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन हो रहे थे। न्यायालय की सख्ती के बाद शासन से नई व्यवस्था पर काम चालू हो गया है। इसे लेकर एक मई से पहले जो वाहन खरीदे गए थे, उनके ओनर्स को बिना हेलमेट के लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन बीएल त्रिपाठी ने कहा कि बिना हेलमेट कोड के दोपहिया वाहन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। बाकायदा इसके लिए वाहन विक्रेताओं को भी सचेत किया जा रहा है। देखा जाए तो यह कदम सड़क हादसों में नाहक जाने वाली जानों को कम करने में भी मददगार साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed