फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The truck driver gave information about the robbery, the investigation turned out to be fake

फर्जी लूट की सूचना में हांफी पुलिस

Thu, 23 Sep 2021 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
The truck driver gave information about the robbery, the investigation turned out to be fake
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के कीर्तिखेड़ा गांव के पास बाइक सवार और ट्रक चालक के बीच ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। ट्रक चालक ने 50 हजार रुपये लूट की सूचना डायल 112 पर दे दी। पुलिस ने जब पूछताछ की तो घटना गलत निकली।
विज्ञापन

ट्रक चालक जयदीप पांडेय निवासी रानीखेड़ा थाना सरेनी जिला रायबरेली ने 112 पर 50 हजार की लूट की सूचना दी। सीओ डीसी मिश्रा, ललौली थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल, एसआई संतोष कुमार यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ की तो ट्रक चालक टूट गया। उसने कबूला कि उसने रुपये अपने साथी दूसरे ट्रक चालक अनिरुद्ध यादव निवासी चपेड़ा थाना हरचंदपुर जिला रायबरेली को दिए थे। तलाशी में जयदीप के पास 28 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

चालक ने बताया कि 20 हजार का डीजल भराया था और 10 हजार रुपये से गाड़ी की मरम्मत कराई थी। पुलिस ने दोनों ट्रक चालक और परिचालक को हिरासत में लिया है। सीओ जाफरगंज डीसी मिश्र ने बताया कि छानबीन की तो लूट की सूचना फर्जी निकली है। ट्रक चालक व परिचालक ने फर्जी लूट की सूचना दी है। दोनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed