{"_id":"9d12dca170f4a2cabdf8e3a145392c98","slug":"the-truck-crushed-by-the-death-of-mother-son-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर मां की मौत, बेटा घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर मां की मौत, बेटा घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली के पास शुक्रवार रात
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को कुचल दिया। हादसे में राजरानी (50)
की मौत हो गई, वहीं हेलमेट न लगाए होने से बेटा दीपक घायल हो गया। सूचना पर
पुलिस मौके पर पहुंची। दीपक को अस्पताल भेजकर महिला के शव को पोस्टमार्टम
के लिए भेजा है।
मां बेटे गाजीपुर थाना क्षेत्र के कछवारा गांव के रहने वाले थे। असोथर कस्बे बाइक से रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार रात शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटकर आ रहे थे।
पखरौली पुल के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दो उछलकर सड़क पर गिरे। भागने के प्रयास में चालक ने महिला के ऊपर से ट्रक निकाल दिया। जिससे राजरानी की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई।
वहीं उसका बेटा घायल हुआ है। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं था। मौके पर हेलमेट नहीं मिला, जिससे दीपक के सिर में गंभीर चोट लगी है।