{"_id":"57377b6d4f1c1b8b60919e54","slug":"the-return-of-the-system-of-c-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहाल की जाए सी सर्टीफिकेट की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहाल की जाए सी सर्टीफिकेट की व्यवस्था
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 15 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
डीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करते एनसीसी कैडेट्स
- फोटो : अमर उजाला
60 यूपी बटालियन एनसीसी के जवानों ने स्थानीय स्तर पर मिलने वाली सी-सर्टीफिकेट की सुविधा खत्म कर उसकी अलग से कैटेगिरी तय करने का विरोध किया। डीएम आवास के बाहर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर नमन कर कैडेट ने सफलता की कामना की। कहा कि यदि लागू व्यवस्था बहाल न हुई तो उन्हें सी-सर्टीफिकेट के लिए गैर जनपद का रुख करना पड़ेगा। यह हर कैडेट्स के लिए संभव नहीं।
विज्ञापन
शनिवार को इस बाबत विरोध दर्ज करने के लिए सामने आए एनसीसी के जवानों ने सुबह नौ बजे पटेल नगर चौराहा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महापुरुष के सामने आस्था के शीश झुका कर लड़ी जाने वाली लड़ाई को सफल बनाने की चाहत रखने के बाद यह सभी डीएम से मिलने के लिए लामबंद होकर आगे बढ़े।
विज्ञापन
डीएम आवास के बाहर निदेशालय एनसीसी लखनऊ के अप्रैल में आए फरमान की जोरदार मुखालफत की। डीएम राजीव रौतेला से मुलाकात के दौरान कहा कि अभी तक जिले स्तर पर ही सी-सर्टीफिकेट परीक्षा देने की सुविधा रही है। इस पर डीएम ने उचित कदम उठाने के लिए आश्वस्त किया है। इस मौके पर अमरेंद्र, सूर्यकांत, कुलदीप, सूरज, दीपक, वंशिका, रूबी, मंजू, रंजना समेत एक तमाम एनसीसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन