फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The relief from the sun's bright rays

सूर्य की चटख किरणों ने दी राहत

Mon, 04 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 04 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The relief from the sun's bright rays

सूर्यदेव के दर्शन होते ही रविवार को कोहरे की चादर

विज्ञापन
हट गई। इससे लोगों को दिनभर ठंड का अहसास नहीं हुआ। पूरे दिन छत में बैठकर लोग धूप का आनंद लेते रहे और छुट्टी का दिन होने की वजह से स्कूली बच्चे मैदान में खेलकूद में लगे रहे। दोपहर के बाद जैसे-जैसे शाम ढली, ठंड का अहसास बढ़ता गया। शाम को ठंड से बचने के लिए बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव तापते दिखाई दिए।

सूर्य की चटख किरणों से कोहरे की धुंध गायब हो गई। दिनभर लोग ठंड से बचने के लिए धूप में बैठे रहे। छत पर महिलाएं एक दूसरे से गुफ्तगू करती रहीं।

रविवार को होने की वजह से लोग दिन चढ़ने के बाद छतों पर नहाते और कपड़े धुलते दिखाई दिए। बच्चे चटख धूप में छत पर स पतंग उड़ाते रहे। आईटीआई, शांति नगर के स्टेडियम में स्कूली बच्चे क्रिकेट खेलकर लुफ्त उठाए।

वहीं रात के कोहरा व ठंड की वजह से यातायात प्रभावित रहा। हावड़ा-दिल्ली रूट में अप और डाउन की ट्रेने घंटों देरी से स्टेशन पर पहुंची। मुसाफिर ठंड से बचने के लिए स्टेशन परिसर के बाहर धूप का मजा लेते दिखाई दिए।

रोडवेज बस अड्डा में बसें देरी से आती-जाती रहीं। धूप ने लोगों को ठंड से कोहरा व ठंड से यातायात व्यवस्था बेपटरी है। रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेने घंटो देरी से आई और रोडवेज की बसों के इंतजार में लोग घंटो इधर-उधर टहलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed