{"_id":"cff4aa0346bb235d887ff650d47beea6","slug":"the-recovery-was-short-straight-suspension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कम वसूली मिली तो सीधे निलंबन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कम वसूली मिली तो सीधे निलंबन’
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग में राजस्व वसूली कम होने पर मुख्य
विज्ञापन
अभियंता नाराज दिखे और चेतावनी दी कि यदि वसूली ठीक नहीं हुई तो सीधे
निलंबन के लिए तैयार रहें। करीब तीन घंटे तक चली समीक्षा बैठक में उन्होंने
स्पष्ट किया कि जो एसडीओ और जेई लक्ष्य से कम वसूली करेगा उसके खिलाफ
कार्रवाई होगी। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंगलवार को मुख्य अभियंता इलाहाबाद मंडल सत्य प्रकाश पांडेय ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय के अधिशासी अभियंताओं, उप खंड अधिकारी और अभियंताओं के साथ बैठक की।
समीक्षा के दौरान साढ़े 16 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष मात्र साढ़े तीन करोड़ वसूली मिलने पर मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि काम में सुधार लाएं और ताबड़तोड़ छापेमारी कर शत प्रतिशत वसूली करें। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए बिल की वसूली बहुत जरूरी है।
जो उपभोक्ता नियमित समय से बिल की अदायगी करते हैं ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएं। कहा कि घरेलू और कामर्शियल कनेक्शन में जो उपभोक्ता दस हजार से अधिक बकाएदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
उन्होंने आरएपीडीआरपी योजना के तहत काम में तेजी लाने, जर्जर तारों को सही कराने और उपकेंद्रों में निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता एलबी शर्मा को दिए।
इस दौरान अधिशासी अभियंता प्रथम आरडब्लू पॉल, अधिशासी अभियंता द्वितीय आरएन सिंह, उप खंड अधिकारी सदर अजीत यादव, चीफ आफिस से आए रत्नेश कुमार एवं अन्य अभियंता मौजूद रहे।