{"_id":"6aa9992417ef2d292607ec89","slug":"the-public-is-distressed-by-unemployment-and-inflation-under-the-bjp-government-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-162523-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भाजपा सरकार में बेरोजगारी और महंगाई से जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भाजपा सरकार में बेरोजगारी और महंगाई से जनता परेशान
विज्ञापन
फोटो-28-सपा के प्रदेश सचिव समरथ पाल व अन्य पदाधिकारी। संवाद
- सपा के प्रदेश सचिव और बुंदेलखंड प्रभारी की मौजूदगी में हुई पीडीए पंचायत
फोटो-28- सपा के प्रदेश सचिव समरथ पाल व अन्य पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। सपा प्रदेश सचिव और बुंदेलखंड प्रभारी समरथ पाल की मौजूदगी में मंगलवार को पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। सभासद सुनील पाल के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।
समरथ पाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारें पूरी तरह नाकाम साबित हुई हैं। बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार मांगने पर लाठियां मिल रही हैं। पेट्रोल, डीजल, गैस, चीनी और खाद के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों और किसानों की परेशानी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को एकजुट होना होगा। इस दौरान महेंद्र बहादुर उर्फ बच्चा सिंह, पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल समेत कई नेता मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
सभी होंगे संगठित तो देश का होगा विकास
हथगाम। सुल्तानपुर घोष में मंगलवार को पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि पीडीए प्रभारी अमरनाथ मौर्य ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी पीड़ित, दुखित और अपमानित लोग संगठित होकर काम करें। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है और किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ नहीं मिल रहा। इस दौरान सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी, हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य, पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
पीडीए चौपाल में बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर जोर
फतेहपुर। सपा की पीडीए चौपाल मंगलवार को बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के बुधइयापुर स्थित मैरिज हाल में हुई। मुख्य अतिथि सपा प्रदेश सचिव समरथ पाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब अधिक विलंब नहीं है। ऐसे में बूथ स्तर की कमेटियों को जल्द मजबूत कर सक्रिय करना जरूरी है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंवाद करें और लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण का प्रयास करें। चौपाल का आयोजन सपा नेता एवं पूर्व बार अध्यक्ष जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, अनिरुद्ध सिंह यादव मौजूद रहे। संवाद