{"_id":"58543f3f4f1c1b310e64a297","slug":"the-president-and-secretary-were-elected-unopposed-in-three-blocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ब्लाकों में अध्यक्ष व मंत्री निर्विरोध चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ब्लाकों में अध्यक्ष व मंत्री निर्विरोध चुने गए
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
जीत के बाद खुशी जताते पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पहली बार नगर व सभी तेरह ब्लाकों में प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव एक साथ हुआ। तीन ब्लाकों विजयीपुर, मलवां व हंसवा में अध्यक्ष व मंत्री निर्विरोध चुने गए। बाकी जगह गहमागहमी के माहौल में मतदान व मतगणना हुई। नगर में एक बजे परिणाम आ गया जबकि ब्लाकों में चार बजे से नतीजे निकले। तीन ब्लाकों धाता, अमौली व असोथर में मंत्री पद पर दावेदार न आने से केवल अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ।
जिला अध्यक्ष पद की कुर्सी से भी जुड़े इस चुनाव में शिक्षकों में खासा उत्साह रहा। गुरुवार को पूरी रात दावेदार अपना पक्ष मजबूत करने के लिए फर्राटे भरते रहे। शिक्षक मतदाता पूरी रात प्रत्याशियों और उनके समर्थकों से परेशान रहे।
मतदान के लिए सुबह नौ बजे से ही ब्लाक संसाधन केंद्रों में शिक्षकों के एकत्र होने का सिलसिला शुरू हो गया। ठीक 10 बजे चुनाव प्रक्रिया प्रदेश से आए पर्यवेक्षकों की देखरेख में शुरू हुई। एक ही दिन में नामांकन, वापसी, मतदान व मतगणना सब कुछ पूरा किया गया।