फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The poisoners in the van robbed the father and daughter

Fatehpur News: वैन सवार जहरखुरानों ने पिता-पुत्री को लूटा

Sun, 26 Feb 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 26 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
The poisoners in the van robbed the father and daughter
फतेहपुर। रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आ रहे पिता-पुत्री को वैन सवारों जहरखुरानों ने नशीली चाय पिलाकर लूट लिया। इसके बाद दोनों को हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर फेंककर भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

ललौली थाने के गांव बनरसी निवासी अष्टराज प्रजापति परिवार समेत फरीदाबाद स्थित एक कृषि फार्म में मजदूरी करते हैं। ललौली थाने के वाहिदापुर निवासी दामाद राजेश कुमार के भाई राकेश कुमार की शादी में शामिल होने अपनी बेटी सुहानी (16) के साथ आ रहे थे। वह शनिवार भोर कानपुर स्टेशन में उतरने के बाद रामादेवी पहुंचे। बस न मिलने पर एक वैन में बैठ गए।
विज्ञापन

वैन चालक अष्टराज को कल्यानपुर थाने के पास और सुहानी को मलवां थाने के कैंची मोड़ पर फेंककर भाग निकले। अष्टराज ने होश आने पर बताया कि वैन चालक के साथ एक व्यक्ति था। उन दोनों ने कानपुर में चलने से पहले चाय लाकर पिलाई थी। उसका कपड़ों का बैग गायब है, बैग में 25 हजार रुपये थे। कल्यानपुर पुलिस ने टोल प्लाजा का सीसीटीवी कैमरा चेक किया। कैमरे के फुटेज से वैन की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed