{"_id":"57a24cc94f1c1b56152baf19","slug":"the-patrols-will-surprise-inspections-chinegi-thanedari","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त का होगा औचक निरीक्षण, छिनेगी थानेदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गश्त का होगा औचक निरीक्षण, छिनेगी थानेदारी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में निर्देश देते आईजी केएस प्रताप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर हाईवे पर मां बेटी से गैंगरेप की घटना के बाद सतर्कता व सुझाव देने के लिए आईजी जोन केएस प्रताप सिंह ने थानेदारों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने चेतावनी दी कि हाईवे पर पेट्रोलिंग का औचक निरीक्षण होगा। कहीं भी चूक मिली तो सीधे थानेदारों पर कार्रवाई होगी।
आईजी ने बुधवार शाम पांच से आठ बजे तक मातहतों की क्लास लगाई। पुलिस लाइन और पुलिस ऑफिस का मुआयना किया। आल इज वेल मिलने पर एसपी कलानिधि नैथानी को बधाई दी। पुलिस लाइन में थानेदारों को बुलंदशहर मामले को लेकर निर्देश दिए कि लखनऊ में हाइवे पर पुलिस की मौजूदगी चेक करने के लिए टीमें गठित की गई हैं। टीम में आईजी, डीआईजी व लखनऊ के अफसर रहेंगे। यह कभी भी जिले के हाइवे पर औचक निरीक्षण को आ सकते हैं। सभी हाइवे के थानेदार पेट्रोलिंग जबरदस्त करें। किसी भी सूचना फौरन मौके पर पहुंचे।
पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी को भी निर्देश दिए कि 100 नंबर में आने वाली सूचना पर फौरन कार्रवाई हो। लूटपाट की घटनाएं रोकने व जनता को न्याय देने के आदेश दिए। नेता व रसूखदारों के दबाव में गरीबों की न सुनने वालों पुलिस कर्मियों की खैर नहीं होगी। इस मौके पर एएसपी आरके यादव, सीओ सिटी समरबहादुर, सीओ थरियांव पुर्णेंदु सिंह, सीओ जाफरगंज मदन सिंह, सीओ बिंदकी आरके वर्मा, कोतवाल व थानेदार मौजूद रहे।