फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The new coordinator for the Student Council declared 14 districts

14 जिलों के लिए विद्यार्थी परिषद के नये संयोजक घोषित

Sun, 19 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
The new coordinator for the Student Council declared 14 districts
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अभ्यास वर्ग में बैठे विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अभ्यास वर्ग के तीसरे दिन आए 400 प्रतिनिधियों को देश समाज व संगठन में भाषण गीत, प्रदर्शन, धन संग्रह समेत अन्य सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आगे के एक वर्ष तक होने वाले सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन



सरस्वती विद्या मंदिर में चले रहे अभ्यास वर्ग में 14 जनपदों के जिला संयोजकों व विभाग संयोजक समेत संगठन मंत्रियों की घोषणा की गई। फतेहपुर जिले के नये जिला संयोजक लवकुश मौर्य को मनोनीत किया गया।  फतेहपुर के ही शुभम त्रिपाठी को कानपुर का विभाग संयोजक के नाम की घोषणा की गई। 19 जून को प्रांतीय टोली व संचालन समिति के अलावा सभी जनपदों के प्रमुख दायित्वधारियों के  सत्र चलाये जाएंगे।
विज्ञापन



प्रदेश संगठन मंत्री विजय ने प्रतिनिधियों को देश व समाज में विद्यार्थी परिषद के गठन से लेकर आज तक किए गए समस्त कार्यों का वर्णन किया। सह संयोजक शुभम त्रिपाठी ने सभी दायित्वधारी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। अभ्यास वर्ग में विभाग संगठन मंत्री अजय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसून तिवारी, प्रशांत पुरवार, संतू तिवारी, रिषभ गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, सावन गुप्ता, रितिक पाल, अमित, यशस्वी, इंद्रसेन, आलोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed