फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The narrator said that doing karma gets the fruit

कथावाचक ने कहा कर्म करने मिलता है फल

Mon, 14 Mar 2022 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
The narrator said that doing karma gets the fruit
अमौली (फतेहपुर)। मदरी गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन पंडित सौरभ तिवारी महराज ने गोवर्धन लीला की कथा से कर्म करने से ही फल की प्राप्ति होने का महत्व बताया।
विज्ञापन

पंडित सौरभ ने कहा कि ब्रजवासी इंद्र को प्रसन्न करने के लिए यज्ञ की तैयारी कर रहे थे। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि आप इंद्र के लिए यज्ञ क्यों कर रहे हो। नंद बाबा ने कहा कि अगर हम इंद्र के लिए यज्ञ नहीं करेंगे, तो इंद्र देवता वर्षा नहीं करेंगे। अगर इंद्र वर्षा नहीं करेंगे तो हमारे खेत में कुछ पैदा नहीं होगा। भगवान कृष्ण ने कहा इंद्र देव का यह कर्तव्य है कि भगवान ने उसे यह सेवा दी है। अगर तुम्हें यज्ञ करना है तो गिरिराज गोवर्धन की करो। भगवन कृष्ण ने सभी ब्रजवासियों को गिरिराज के लिए यज्ञ करने के लिए कहा।
विज्ञापन

गिरिराज गोवर्धन भगवान विष्णु स्वरूप हैं। भगवान कृष्ण ने गिरिराज के लिए यज्ञ करके यह सिद्ध किया, कि अगर भगवान को प्रसन्न कर लिया जाए तो देवी देवताओं को प्रसन्न करने की आवश्यकता नहीं रहती। गिरिराज की पूजा में भगवान ने शिक्षा दी कि व्यक्ति को अपना कर्म सदैव करते रहना चाहिए। कर्म करने से ही व्यक्ति को फल की प्राप्ति होती है। कथा में 56 भोग लगाया गिरिराज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शनि अवस्थी, बहादुर मिस्त्री, विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed