{"_id":"643061087db2d2ae6b0a2c0f","slug":"the-miscreants-made-the-watchman-bleed-fatehpur-news-c-12-1-168983-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बदमाशों ने चौकीदार को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बदमाशों ने चौकीदार को किया लहूलुहान
विज्ञापन
बदमाशों ने चौकीदार को किया लहूलुहान
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। चोरी के विरोध में बदमाशों ने चौकीदार को गुरुवार रात लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। हमले में कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चौकीदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खागा कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी में एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी टावर लगा है। टावर में अधारपुर गांव निवासी अर्जुन रात को चौकीदारी करता है। चौकीदार ने बताया कि करीब दो बजे तीन से चार बदमाश टावर की जाली फांदकर घुस आए। टॉवर में लगी लाखों की 48 बैटरियां खोल ली। चोरी के बाद बैटरियां जाली के पास ले गए। जाल की गेट पर अंदर से ताला बंद था। ताला तोड़ने की आहट पर उसकी नींद खुल गई। उसके पास बदमाश आए और ताले की चाभी मांगने लगे। चाभी न देने पर लाठी डंडे से बदमाशों ने उसे जमकर पीटा। पिटाई के बाद बैटरियां छोड़कर बदमाश जाल फांदकर भाग निकले। उसने आसपास रहने वालों को शोर मचाकर बुलाया। पड़ोसियों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। बदमाश कुछ दूरी पर वाहन भी खड़ा किए थे। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -
घर जा रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला
थरियांव। थाना क्षेत्र के मंडासराय मजरे सराय मोहन सलेमपुर निवासी सुशील कुमार उर्फ भोंदू नौबस्ता बाजार से गुरुवार रात बाइक से जा रहा था। गांव के मोड़ पर बदमाशों ने बाइक सवार पर धारदार हथियार से हमला किया। ग्रामीणों को आते देखकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। मरणासन्न अवस्था में परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि सुशील मुंबई में कार चालक है। कुछ दिन पहले गांव आया था। लूटपाट की नीयत से बदमाशों ने बेटे पर हमला किया है। घटना की 112 में सूचना दी गई। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर जांच की जाएगी।
-- -- -- -- -
एसपी से शिकायत
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेमौरा गांव निवासी राजाराम की पत्नी रानी देवी ने एसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि सुल्तानपुर घोष पुलिस बेटे और बहू को फंसान की साजिश रच रही है। पुलिस दो अप्रैल को घर आई। बेटे और बहू पर अल्लीपुर भादर के मेले में चोरी का आरोप लगा रही है। जबकि वह लोग मेला नहीं गए हैं। संवाद