{"_id":"669c329098f543ca2c031c14","slug":"the-minister-in-charge-planted-a-banyan-tree-in-the-name-of-his-mother-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-118375-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रभारी मंत्री ने मां के नाम से लगाया एक बरगद का पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रभारी मंत्री ने मां के नाम से लगाया एक बरगद का पौधा
विज्ञापन
फतेहपुर। एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान के तहत शनिवार को जिलेभर में 48 लाख पौधे रोपित किए गए। स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों की ओर से भी पौधरोपण किया गया।
ओमघाट भिटौरा में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। उन्होंने बरगद का पौधा लगाया। इस मौके पर शाह अयाह विधायक विकास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, डीएम सी इंदुमती, एसपी उदयशंकर सिंह, स्वामी विज्ञानानंद महराज, चेयरमैन नगर पालिका राज कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
चित्रांश नगर में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के टीचर्स और छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया। प्रधानाचार्य आशु पांडे तथा प्रधानाचार्या पदमालय दास चौधरी ने भी पौधे रोपे। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल अंजना मिश्रा, अध्यापक तनु तिवारी, कमलेश मौर्य, ईशरत जहां, अनूप शुक्ला आदि मौजूद रहे। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सरिता गुप्ता ने छात्राओं के साथ पौधरोपण किया।
विज्ञापन
बिंदकी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार- सीपीएस स्कूल में मुख्य अतिथि एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण किया।इस मौके पर लक्ष्मीचंद्र उर्फ मोना ओमर, संजय श्रीवास्तव, प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य नितिन तिवारी आदि मौजूद रहे।
जहानाबाद संवाद प्रतिनिधि के अनुसार- राजराजेश्वर बाबा मंदिर परिसर में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के साथ चेयरमैन सैयद आबिद हुसैन ने पौधे रोपित किए। इस मौके पर महंत गोपालानंद महराज, ईओ पंकज सिंह यादव, राघवेंद्र सिंह, जावेद, मुकेश आदि मौजूद रहे। इसी तरह ग्राम बंथरा स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजकुमारी चौहान की अगुवाई में पौधरोपण किया गया।
किशनपुर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार- विजयीपुर ब्लाक के अंतर्गत ब्योंटी ग्राम सभा में पौधरोपित किए गए। अमृत सरोवर किनारे मुख्य अतिथि डॉ. देवेंद्र सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी, विशिष्ट अतिथि थाना अध्यक्ष हेमंत मिश्रा, विनोद सिंह चौकी प्रभारी विजयीपुर, विमलेश, सूरज, अमन, समाज सेविका रन्नो देवी ने पौधे रोपित किए।
....................
गांवों और तहसीलों में रोपे गए पौधे
धाता/खागा। ब्लाक के घोसी ग्राम पंचायत के शाहपुर चरकी प्राथमिक विद्यालय में खागा एसडीएम अजय कुमार पांडेय ने सागौन, नीम, बरगद और पीपल के पौधे लगाए। इस मौके पर तहसीलदार जगदीश सिंह, लेखपाल नागेंद्र प्रताप सिंह, धाता प्रधान संघ अध्यक्ष दशरथ सिंह ने पौधे रोपित किए।
वहीं, नयापुरवा गांव स्थित खाली पड़ी जमीन पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार पांडेय, तहसीलदार जगदीश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने पौधरोपण किया। इस मौके पर सभासद सुखेंद्र सेंगर, जसवंत यादव, रामप्रकाश सिंह, नीरज कुमार, शिवकुमार, सभासद प्रतिनिधि शनि सिंह सेंगर, नंदन मौर्य, शैलेन्द्र कुमार, लिपिक संदीप कुमार, ज्ञान नारायण मौजूद रहे। सुल्तानपुर घोष थाने में एक पेड़ मां के नाम पर थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारियों पौधे रोपित किए।
अमौली संवाद के अनुसार- क्षेत्र के ग्राम पंचायत एवं विद्यालयों में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुलखेड़ा के क्रीडा प्रांगण में संरक्षण के संकल्प की मुहिम एक पेड़ अपनी मां के नाम के तहत ग्राम पंचायत एवं शिक्षक उमेश कुमार ने पौधे रोपित किए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार शिवहरे, एडीओ पंचायत विनोद कुमार, मो.सैफी, खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह कमल, ग्राम विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि सुरेश त्रिपाठी ने पौधे रोपित किए।
.....................