फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The mason committed suicide by hanging himself.

Fatehpur News: राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 06 Oct 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 06 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The mason committed suicide by hanging himself.
इकदिल। क्षेत्र के नगला मांधाता गांव में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन फंदा लगाने का कारण नहीं बता पाए।
विज्ञापन

गांव नगला मांधाता निवासी चंद्रशेखर (38) पुत्र रामौतार सुबह अपने घर अकेले थे। पत्नी खाना बना कर पुराने घर पर किसी काम से गई थी। बच्चे सभी स्कूल पढ़ने के लिए गए थे। तभी मौका पाकर युवक ने सुबह साढ़े दस बजे कमरे में छत में लगे पंखे के कुंडे में पत्नी की साड़ी बांधकर फंदे पर झूल गया। पत्नी जब घर पर आई तो पति को फंदे पर लटकते देख उसकी चीख निकल गई। रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा। घर में कोहराम मचने पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी व फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के दो बेटों पीयूष (10), दिव्यांशु (6) व बेटी अंशिका (8), पत्नी भूरी देवी व मां मुन्नी देवी रो-रोकर बेहाल हैं। छोटे भाई पिंटू ने बताया कि भाई राजमिस्त्री का काम करता है। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजन कारण नहीं बता पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed