फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   the lost ashara should be worshiped from today onwards

आखिरी अशरा आज से, खूब करें इबादत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
the lost ashara should be worshiped from today onwards
NA - फोटो : AMAR UJALA
फोटो 20- लाला बाजार में लगी भीड़
विज्ञापन
खबर दे रहे अलग से आखिरी अशरा आज से, खूब करें इबादत - काजी ए शहर ने रमजान के इस अशरे को नायाब बताया फतेहपुर। रमजान का आखिरी अशरा जुमा शुक्रवार से शुरू हो रहा है । इस निजात के अशरे में खुदा की खूब इबादत कर मगफितर की दुआएं मांगी जाती है । ऐसा माना जाता है कि रमजान के इस अशरे में अल्लाह अपने बंदे की हर जायज दुआ कुबूल करता है और गुनाह माफ करता है । काजी ए शहर फरीद उद्दीन कादरी ने रमजान की अहमियत बताते हुए इसे पाक महीना करार दिया । उन्होंने कहा कि जो कोई बंदा इस अशरे में अपने गुनाहों की माफी नहीं मांग पा रहा उससे बदनसीब कोई और नहीं हो सकता। रमजान के इस अशरे में अल्लाह के बंदे को चाहिए कि वह खूब खुदा की इबादत करे। हैसियत मंद को चाहिए कि वह गरीबों को जकात दे । जिस तरह रोजा रखने से इंसान की रूह पाक जाती है वैसे ही जकात देने से उस व्यक्ति का माल पाक हो जाता है ।
विज्ञापन
कादरी ने बताया कि अल्लाह ताला ने इस अशरे में शबे कद्र रात बनाकर इसे फजीलत वाली रात बनाई है । इबादत कर इंसान दीनी और दुनियावी जिंदगी में कामयाबी के रास्ते पर बढ़ सकता है । अल्लाह ताला ने फरमाया है कि ईद का पहला हक पड़ोसी का होता है । लिहाजा इस बात को ध्यान में रखकर पड़ोस के यतीम और गरीब बच्चों का ईद के दिन ख्याल रखें । काजी ने आवाम से गुजारिश की है महामारी के इस दौर में ईद को सादगी से मनाएं । उन्होंने पांचों वक्त की नमाज और तरावीह घरों में पढ़ने की बात कही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed